भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने छात्र की साइकिल चोरी होने के अगले ही दिन बरामद कर लिया। साथ ही चोर को भी दबोचा गया। शहर के रुद्रपुर, घमहापुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी से साइकिल चोरी हो गई थी। छात्र अमीर चन्द मौर्य निवासी सवलेपुर (प्रगासपुर) 16 अप्रैल को पढ़ने गए थे। तभी चोर ने साइकिल पर हाफ साफ कर दिया था। पुलिस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसी फुटेज से चोर अर्पित पाण्डेय निवासी प्रगासपुर को स्टेशन के पश्चिमी छोर से हिरासत में लिया। उसके पास से साइकिल बरामद किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भारत भूषण सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह, पंकज कुमार रहे। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो से मोबाइल चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...