सासाराम, मई 16 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। धौडांड़ पुलिस को चोरी गई एसी समेत कई सामान बरामद करने में सफलता मिली है। मामला रिमझिम वाटर पार्क के समीप खेत में बने एक घर में हुई चोरी से जुड़ा है। बताया जाता है कि 12 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर एसी, स्टेबलाइजर तथा दो साउंड बॉक्स समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- चोरी गई एसी समेत कई सामान बरामद जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी गई एसी, स्टेबलाइजर और दो साउंड बॉक्स को बरामद किया गया। बरामद...