चोरी गई ई रिक्शा के साथ एक गिरफ्तार
बगहा, मई 14 -- बेतिया,एक संवाददाता। नगर थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि नगर के नाजनीन चौक निवासी सिकंदर खान को गिरफ्तार किया गया है। सिकंदर की गिरफ्तारी मंगलवार की शाम संतघाट से की गई। उसके पास से चोरी की ई रिक्शा बरामद की गई है। सिकंदर खान ई रिक्शा चोरी करने के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को नौतन थाना क्षेत्र के तेल्हुआ निवासी दिनेश कुमार की ई रिक्शा अस्पताल रोड से चोरी हो गई थी।उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और जगह-जगह वाहन जांच करने लगी।इसी दौरान संत घाट में सिकंदर खान को चोरी के ई-रिक्शा के साथ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.