प्रयागराज, मई 11 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर झारखंड के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी और निशानदेही में बाद उसके पास से 45 कीमती एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए।इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने नैनी में चक बबुरा अलीमाबाद तालाब के पास से थाना तीन पहाड़  जनपद साहेबगंज झारखंड निवासी  मोनू कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से क्षेत्र से चोरी और लूट के कुल 45 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह झारखंड का रहने वाला है उसके साथ के और भी लोग रहते हैं। यह भी पढ़ें- मोबाइल चोरी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज सभी मिलकर प्रयागराज के अलग-अलग स्टेशनो ं एवं आसपास के बाजारों में  रेकी कर यात्रियों और राहगीरों के जेब एवं बैग से मौका प...