पटना, मई 4 -- चोरी और गुम हुए 39 मोबाइल को पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र से बरामद किया है। अप्रैल में थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से मोबाइल चोरी या गुम हो गए थे। इस संबंध में पीड़ितों ने थाने में सनहा दर्ज कराया था। मोबाइल बरामदगी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल के लोकेशन की जानकारी ली। सोमवार को कोतवाली थाना में सिटी एसपी (मध्य) दीक्षा ने जिन लोगों का मोबाइल चोरी या गुम हुआ था उन्हें बुला फोन उन्हें दिया गया। सिटी एसपी ने बताया कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है तो तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि मोबाइल के लोकेशन की जानकारी पुलिस को मिल सके। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट डिवाइस का कमाल, 5 गुम मोबाइल हुए बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...