चतरा, अप्रैल 7 -- टंडवा निज प्रतिनिधि । रेलवे प्लेटो को चोरी कर बेचने जा रहे तीन बदमाशों को टंडवा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ एक स्कोर्पियो नं जेएच 02 बीटी 3742 समेत तीन मोबाइल जब्त किये गये है। बताया गया कि बड़कागांव से रेलवे प्लेट लोहा चोरी कर ले जा रहे तीन बदमाशों को सोमवार की शाम को पुलिस ने दबोच लिया। स्कोर्पियो में 32 पीस प्लेट जिसका वजन 15 टन लोहा होने का अनुमान है। इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुकरू पिकेट प्रभारी नवमी प्रसाद द्वारा जांच अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान चोरी का लोहा सिमरिया में बेचने के लिए ले जाने के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक कुमार पिता रघु साव केरेडारी,बब्लू कुमार मंडल पिता टेकलाल साव सलगा एवं रणधीर कुमार पिता शिबु साव केरेडारी का ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.