बलरामपुर, मार्च 2 -- उतरौला। कोतवाली उतरौला पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल, फैजान और शहबाज अहमद शामिल हैं। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...