मेरठ, मई 12 -- थाना लालकुर्ती में वर्ष 1998 में दर्ज चोरी के एक मुकदमे में मंगलवार को आरोपी आरिफ उर्फ कल्लू दिल्ली निवासी को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया। करीब 28 साल पुराने मामले में अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर तेलंगाना पुलिस आरोपी को हैदराबाद जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मेरठ लेकर पहुंची। सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि दिल्ली थाना सीलमपुर न्यू सीलमपुर निवासी आरिफ उर्फ कल्लू पुत्र इब्राहिम वर्तमान में तेलंगाना के थाना मलकाजागिरी क्षेत्र में दर्ज एक चोरी के मामले में जेल में बंद है। आरोपी के खिलाफ मेरठ के थाना लालकुर्ती में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है।

मुकदमे की सुनवाई बताया कि पुराने मुकदमे में आरोपी की पेशी लंबे समय से नहीं हो पा रही थी।...