चोरी के 22 मोबाइल बरामद, आरोपित धराया
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- औराई। थाना क्षेत्र स्थित अमनौर बाजार पर एक दुकान से चोरी गए 50 मोबाइल में से पुलिस ने 22 मोबाइल बरामद किए हैं। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाने के तिलक ताजपुर गांव में छापेमारी कर 22 मोबाइल के साथ आकाश महतो को गिरफ्तार किया है। बताया कि तीन आरोपितों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले को लेकर दुकान मालिक हथौड़ी थाने के साहिल रामपुर निवासी बबलू पंडित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि आठ मई को वारदात को अंजाम दिया गया था। यह भी पढ़ें- चोरी के 22 मोबाइल बरामद, आरोपित धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.