मिर्जापुर, जून 28 -- मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आटो चालक को रविवार धर दबोचा। उसके पास से चोरी के 2.62 लाख रुपये नगदी और आभूषण बरामद हुए। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि अहरौरा थाना क्षेत्र के कसरहट्टी बाजार निवासी दशरथ विश्वकर्मा 24 जून को अहरौरा से पड़ाव जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। यात्रा के दौरान उनका बैग रास्ते में चोरी हो गया। बैग में 2.62 लाख रुपये नगदी और आभूषण थे। पीड़ित ने 27 जून को आटो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। यह भी पढ़ें- जेब से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार जिससे आटो चालक की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी आटो चालक अदलहाट के जमुड़ी गांव निवासी कमलेश चौहान को फत्तेपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्...