चोरी के 16 लाख के सामान के साथ शातिर को दबोचा
वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी। सारनाथ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 16 लाख के सोना-चांदी, पांच लाख का डीएसएलआर कैमरा और 67 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नगायच, एसीपी सारनाथ विमल किशोर मिश्रा ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि आरोपी रसूलगढ़ पंचक्रोशी निवासी चित्रांश खरवार उर्फ चीकू को फरीदपुर अंडरपास से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर 110.5 ग्राम सोना, 643 ग्राम चांदी समेत अन्य बरामदगी की गई। सभी सामानों की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। आरोपी ने 20 मई, 30 मई और 19 जून को सारनाथ क्षेत्र में तीन अलग-अलग मकानों में वारदातें की थीं। पुलिस के अनुसार चित्रांश खरवार उर्फ चीकू के खिलाफ चेतगंज, सिगरा, चितईपुर, लाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.