बलिया, जनवरी 8 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। चोरी के एल्म्यूनियम तार के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। बरामद तार की कीमत 35 से 40 हजार रुपये बतायी जा रही है। एसओ वंशबहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली की ई-रिक्शा पर चोरी का तार लादकर कुछ लोग बेंचने के लिए लेकर जा रहे थे। इस खबर के बाद पुलिस टीम को भेजा गया। जवानों ने दिउली रेलवे क्रासिंग के पास से तार लदे ई-रिक्शा के साथ इलाके के टकरसन निवासी प्रेमचन्द तथा बैरिया थाना क्षेत्र के बदुरहा निवासी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का करीब 111 किलो एल्म्यूनियम का तार बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि निष्क्रिय पड़े बिजली विभाग के तार को काटकर उसे बेंचने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.