हरिद्वार, मार्च 11 -- ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हरिद्वार और देहरादून से चोरी किए गए वाहनों को नहर पटरी किनारे स्थित खंडहर में छुपाकर रखा गया था। 5 मार्च को शुभम कुमार ने सूचना दी कि उनकी बाइक चारमार्च को ज्वालापुर के पास से चोरी हुई। इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। 9 मार्च को नहर पटरी, रेगुलेटर पुल के पास पुलिस ने आरोपी मोसिन पुत्र जान आलम और गुल्सान पुत्र बलीन निवासी गाडोवाली पथरी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकारी। निशानदेही पर खंडह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.