संभल, जून 8 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फूलसिंहा निवासी मुसरफ की बीते सोमवार को घर के बाहर खड़ी हैरो चोरी हो गई। सुबह जब पीड़ित ने देखा तो हैरो गायब थी। आस पास तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सोमवार को पुलिस ने बारीपुर भमरौआ वाले रास्ते से ट्रैक्टर व हैरो के साथ मुनाजिर निवासी गांव फूलसिंहा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व ट्रैक्टर हैरों को थाने ले आई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...