भदोही, अगस्त 15 -- भदोही, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने जमीन सीमांकन को लगाए गए पत्थर को उखाड़ने के आरोपित को गिरफ्तार किया। पास से 15 सीमेंट पिलर एवं तीन बंडल कटीले तारों को बरामद करने का दावा किया गया। गत माह 30 जुलाई को अभिमन्यु शाही निवासी झूसी, प्रयागराज ने कोतवाली में तहरीर दिया था। कहा था कि उनकी पिपरिस स्थित आराजी संख्या 798 पर उपजिलाधिकारी भदोही के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस टीम ने सीमांकन एवं पत्थर गड्डी कराया था। गत माह 28 जुलाई को टीम के जाने के बाद आरोपितों ने एक राय होकर करीब दो लाख की फेंसिंग तार क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही सीमेंट के खंभे एवं कटीले तार को चोरी कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। मुखबिर की सूचना पर पिपरीस आधारपुर स्थित घर से आरोपित चन्दन यादव को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर फत्तूपुर...