सीवान, फरवरी 13 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में घर में चोरी करने वाले टेंटकर्मी को मकान मालिक ने पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करवाया। मकान मालिक हथौड़ा निवासी विनोद यादव ने बताया कि 10 फरवरी को उनके पड़ोस में तिलक आया हुआ था। वह लोग सपरिवार तिलक समारोह मे शामिल होने गए थे। रात्रि दस बजे किसी काम से घर लौटे तो देखा कि एक टेंट कर्मी छत से लटककर उतर रहा है। पूछने पर बताया कि टेंट मालिक से छुपकर चुपके से सिगरेट पीने गया था। उसकी बातों को नजर अंदाज कर जब वो घर के अंदर प्रवेश किए तो देखा कि समान अस्त व्यस्त है। जिसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देते हुए डायल 112 पुलिस को बुलाया और युवक को पकड़कर तलाशी ली। उसके पास से घर के अंदर से चुराया चांदी का चेन और लॉकेट, दो कीपैड मोबाइल, एक चांदी की रखी और चांदी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.