भदोही, फरवरी 19 -- भदोही, संवाददाता। जिले के दुर्गागंज थाने की पुलिस ने दो चोरों को दबोचने का काम किया। उनके पास से स्टेपलाइजर, स्टार्टर, सबमर्सिबल तार आदि बरामद किया गया। 13 फरवरी की रात को हेमन्तधर निवासी रामनगर के खेत में लगा, सबमर्सिबल, स्टेपलाइजर और केबल, स्टार्टर चोरी हो गया था। उसी रात को राहुल शुक्ला के घर के बाहर लगा खेत में सबमर्सिबल, केबल चोरी हुआ था। इसी तरह सभाजीत यादव निवासी करनपुर का खेत से स्टेपलाइजर केबल सौ मीटर, स्टार्टर चोरी हुआ था। पुलिस ने हिम्मतपुर वरुणा पुल से संदीप कन्नौजिया निवासी हिम्मतपुर तथा आरिफ शेख निवासी तिलकट बाजार थाना सरायममरेज, प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में सूरजबली, सत्य नारायण यादव, नदंलाल गौड़, प्रवेश गोस्वामी, विपिन कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.