चोरी के सामान के साथ शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। ब्रह्मपुरा थाने के रेलवे कॉलोनी पूर्वी गेट के पास अमन कुमार के घर में 13 मई की रात चोरी मामले में पुलिस ने ब्रह्मपुरा के मो. अल्ताफ को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अमन के घर से मोबाइल, चांदी की पायल, अंगूठी आदि जब्त किए गए हैं। पूछताछ में उसने संलिप्तता स्वीकार की है। उसने अन्य साथियों का भी नाम बताया है। घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ नगर-दो के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। इसमें ब्रह्मपुरा थानेदार को शामिल किया गया था। मामले को लेकर अमन कुमार ने ब्रह्मपुरा थाना में 14 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.