आरा, अप्रैल 6 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना पुलिस ने डिलिया गांव में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार डिलिया निवासी ध्रुव नारायण पांडे के घर पर उनकी अनुपस्थिति के दौरान चार दिन पूर्व चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद ध्रुव नारायण पांडे ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने डिलिया निवासी उमाशंकर पांडे के पुत्र चंदन पांडे को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई साइकिल एवं पंपसेट बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद चंदन पांडे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.