चोरी के सामान के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
सोनभद्र, जून 6 -- चोपन। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के कोठा टोला से चोरी के सामान के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी शनिवार की सुबह गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के कोठा टोला से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किए गए 03 स्टार्टर एवं 01 मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.