चोरी के सामान के साथ दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
गोंडा, जून 27 -- गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता मदिना खातून पत्नी जलील निवासी ग्राम सतईपुरवा ने लिखित तहरीर दी कि शुक्रवार को समय करीब रात साढ़े आठ बजे मैं ताजिया ठण्डा करके घर वापस आई तो देखा कि दो लोग मेरे घर से मेरी एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ, मेरी पुत्री राबिया की एक जोड़ी पायल तथा स्टील के गुल्लक में रखे 131 रुपये चोरी कर भाग रहे थे। शोर मचाने पर मेरे पुत्र मुकद्दर व उसके मित्र शफीक ने दोनों को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद आरोपी गोविन्द पण्डित पुत्र बैरागी निवासी मथुरा बाजार थाना ललिया जनपद बलरामपुर व आमीर अंसारी पुत्र हुसैन अंसारी निवासी सतईपुरवा को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.