चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
संभल, जून 2 -- हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने सोमवार को चोरी के सामान के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया। 17 मई की रात चोरों ने गांव बारीपुर भमरौआ निवासी रोहित पाल के घर की दीवार काटकर नकदी-जेवर व सामान चोरी किया था। पुलिस ने 18 मई को अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं 31 मई को सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी हसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोर उसके नलकूप से स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। यह भी पढ़ें- चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार पुलिस ने गांव मिलक सिरसी की ओर कच्चे रास्ते से जा रहे तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से पेंचकस, प्लास, लोहे का सब्बल, स्टार्टर, नाक की लौंग और 2620 रुपये ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.