मोतिहारी, मई 18 -- पिपरा,निप्र। थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान रविवार की रात पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त चोरों को रगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिपरा बाजार के श्री राम जानकी मिष्ठान भंडार से चोरी कर भाग रहे चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर दुकान से चोरी किए गए खाद्य पदार्थों को कार में भरकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। मौके से चीनी के दो बोरा, मैदा का एक बोरा सहित अन्य खाद्य सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के फूल तकिया वार्ड संख्या-4 निवासी निगम कुमार सिंह व अवनीश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं दुकान में मजदूरी करने वाले पिपरा थाना क्षेत्र के सागर मठिया निवासी सुशील मंडल तथा ढाका थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार...