पाकुड़, जून 30 -- प्रखंड अंतर्गत थाना पुलिस ने चोरी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कांड संख्या 28/26 के तहत कार्रवाई कर चोरी के सामान के रिसीवर (खरीददार) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबाबू उर्फ लखीचन्द मड़ैया (28 वर्ष), पिता साजन मड़ैया, निवासी ग्राम बोहरागाछी, थाना मुरारोई, जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।

पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की दुकान पर छापेमारी की, जहां से चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए गए। बरामद सामान में लगभग 06 से 07 भर वजन की एक जोड़ी चांदी की चूड़ी तथा लगभग 07 से 08 भर वजन का एक अन्य जोड़ा चांदी का आभूषण शामिल है। इसके अलावा चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 500-500 रुपए के 1...