गाजीपुर, दिसम्बर 29 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बरेसर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर जेल भेज दिया। बरेसर थाना क्षेत्र के माटा बाजार स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से नगदी की चोरी की गई थी। दुकानदार ताजदार आलम ने अज्ञात के खिलाफ बरेसर थाने में तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी को अंजाम देने वाला व्यक्ति को टोडरपुर अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शातिर माटा गांव निवासी राम आशीष राजभर पुत्र राम ध्यान है। उसकी निशानदेही पर दुकान से चुराई गई रकम पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद उसका सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.