चंदौली, जनवरी 21 -- पीडीडीयू नगर(चंदौली), संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के शंकर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चोरी का एक आरोपी सामान के साथ कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर अभियुक्त को मोदी मोड़ अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल गुप्ता निवासी मछरहट्टा थाना रामनगर जनपद वाराणसी के रूप में हुई। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की सफेद धातु की एक पायल, सफेद धातु का पांच कड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.