चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
शाहजहांपुर, मई 23 -- ददरौल। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी विवेक (22) निवासी रौसर कोठी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर और मोबाइल फोन बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार रात लखनऊ-बरेली हाईवे स्थित रौसर कोठी चौराहे से आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल को चौढ़ेरा क्षेत्र में एक घर से दो मोबाइल और दो गैस सिलेंडर चोरी हुए थे। मामले में उसका साथी अनूप उर्फ नन्हेलाल पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में विवेक ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- किराये के मकान से नकदी और जेवर चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.