देवघर, फरवरी 28 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीआईबी टीम ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार टीम जसीडीह-क्यूल सवारी गाड़ी में नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान फूट ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके थैले की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कांसे के बर्तन, चांदी की अंगूठी, सोनाटा की हाथ घड़ी, तीन पीस कपड़े, एक मोबाइल फोन, दो चार्जर, नए-पुराने कपड़े, दवा, साबुन, एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा 11,400 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी की पहचान बिहार के जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर थाना क्षेत्र के कतरु नवादा गांव निवासी राजेंद्र मिस्त्री के रूप में हुई। सीआईबी ने बरामद सामान जब्त कर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.