मुंगेर, फरवरी 15 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गई विद्युत मोटर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गाजीपुर निवासी मो. समीर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई विद्युत मोटर भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार,इस घटना में एक नाबालिग के भी शामिल होने की बात सामने आई है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। चोरी की घटना के संबंध में नदी पार मोहल्ला निवासी मो. मंजूर अख्तर ने तारापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी की रात उनके भाई खुर्शीद अख्तर के घर अज्ञात चोर विद्युत मोटर, बिजली का तार, विद्युत मीटर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.