चोरी के सामान की खरीद-बिक्री मामले में पांच हिरासत में
देवघर, जून 4 -- देवघर प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, सूत्रों का कहना है कि मामला चोरी के सामान की खरीद-बिक्री सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं व चोरी के सामान की अवैध खरीद-बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उसी आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांचों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए लोगों में कुछ ऐसे व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन पर शहर में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने और लोगों के बीच भय का माहौल बनाने का आरोप रहा है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। पूछताछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.