पूर्णिया, अप्रैल 21 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के मुगलिया पुरंदाहा पूर्व वार्ड नंबर 15 स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण से चपाकल चोरी कर भाग रहे दो युवक को ग्रामीण ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। धटना को लेकर गांव निवासी भूदेव महतो ने धमदाहा थाना में दिए आवेदन में लिखा है कि वह मंदिर के पुजारी के पास रहता है। देर रात उन्होंने देखा कि मंदिर प्रांगण के चपाकल को दो युवक खोल लिया तथा मोटरसाइकिल पर लेकर कर भाग रहा है। उसने हल्ला किया तो ग्रामीणों ने उसे आगे से घेर लिया। उसे बिना नंबर की मोटरसाइकिल एवं चपाकल के हेड एवं हैंडल के साथ पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- छत के रास्ते चैनल से घुसे चोर, पड़ोसी ही निकले गुनहगार पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मुगलिया पुंरदाहा गांव के ही 20 वर्षीय दिलखुश अंसारी एवं 21 वर्षीय खालिद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.