नोएडा, मई 31 -- दादरी। दादरी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें निखिल भाटी और भारत भाटी निवासी लुहारली को स्टील के गेट व अन्य सामान चुराने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद किए हैं । जिन्हें चोरी की घटना को अंजाम देने में प्रयोग किया गया था। जबकि एक अन्य घटना में विजेंद्र सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी को एक मकान से पाजेब चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों चोरों को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- चोरी के समान के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...