चोरी के संदेह में दो युवक हिरासत में, पूछताछ जारी
जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने चोरी के संदेह में रमेश और कमलेश नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उनका संबंध हाल के दिनों में बिष्टुपुर और आसपास के इलाकों में हुई घरों की चोरी की घटनाओं से हो सकता है। बताया जाता है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही थी। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों की भी जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.