हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 2 -- यूपी के प्रयागराज में यमुनापार के औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक को चोरी के शक में जमकर पीटा गया। सच उगलवाने के लिए उसे करंट लगाया गया। घटना का वीडियो ने किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर पुलिस ने वीडियो में यातनाएं देने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि जिसे करंट लगाया गया वह स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कई मुकदमे दर्ज हैं। अभी घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। डेज मेडिकल तिराहे के पास 29 सितंबर की मध्य रात पिपरांव गांव के रहने वाले लड्डू कोल को रोहित केसरवानी और विशंभरपुर निवासी राहुल प्रजापति समेत अन्य लोगों ने चोरी के शक में पकड़ लिया। उसे दुर्गा पूजा पंडाल ले गए। जहां लड्डू कोल को लोगों ने पीटा। फिर लोगों ने उसको बिजली का तार दिखाकर धमकाया, जब वह बोलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.