गिरडीह, जून 19 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के चेरवा गांव में ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक रातभर गांव में इधर-उधर घूमता नजर आया, जिससे लोगों को उस पर शक हुआ। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसे पकड़कर गावां थाना को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, युवक पिहरा पूर्वी पंचायत का निवासी बताया जा रहा है। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में आसपास के लोगों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...