चोरी के शक में वृद्ध की पिटाई, बाजार में मचा हंगामा
इटावा औरैया, जून 24 -- भरथना। मोहल्ला बालूगंज में बुधवार दोपहर चोरी के शक में एक वृद्ध के साथ मारपीट किए जाने से बाजार में हंगामा खड़ा हो गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और वृद्ध को अपने साथ ले गई। बकेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध भरथना बाजार में सब्जी खरीदने आया था। इसी दौरान वह एक ठेले के पास रखी सब्जी की थैली उठाने लगा। आरोप है कि ठेला संचालक को शक हुआ कि वृद्ध ने उसके पास रखे पैसों पर हाथ साफ करने की कोशिश की है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आसपास के दुकानदार और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि कुछ लोगों ने वृद्ध के साथ मारपीट कर दी। बाजार में हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस वृद्ध को अपने साथ थाने ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.