नई दिल्ली, अगस्त 10 -- यूपी के उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को तालीबानी सजा दी गई। गांव के लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और रस्सी से दोनों हाथ बांध दिए। जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उसका सिर और मूंछे भी मुंडवा दी गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस गांव पहुंची और पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है। हालांकि लाइ हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार, आसीवन क्षेत्र के गांव पाठकपुर के रहने वाला 50 साल का राजू गांव के बाहर स्थित अपनी बाग में झोपड़ी बनाकर रहता है। 30 जुलाई की रात वह झोपड़ी के बाहर सो रहा था। आरोप है कि किसी समय गांव का रहने वाला सोनू बाप-बेटे के मोबाइल फोन चुरा ले गया। राजू का फोन एक बंद गुमटी के पास म...