नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। हौज खास स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में गुरुवार देर रात चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव इमारत की दीवार के पास फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हौज खास थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विक्रम, जीतू, शिवम कुमार और फूल चंद शामिल है। सभी आरोपी उसी निर्माणाधीन इमारत में मजदूर हैं। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के समय वे इमारत में सो रहे थे। रात करीब 2:30 बजे खटपट की आवाज सुनकर वे उठ गए। उन्होंने देखा कि एक युवक इमारत में चोरी कर रहा था। पकड़ने के प्रयास में मारपीट हुई और युवक बेहोश हो गया। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.