मथुरा, अप्रैल 1 -- वृंदावन, मोबाइल चोरी के शक में पकड़े मध्य प्रदेश के युवकों के परिजनों ने मंगलवार को कोतवाली पर हंगामा कर दिया। हंगामा करने में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस पर बिना किसी सबूत के चार दिन तक हिरासत में रखने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को कोतवाली से बाहर किया, जिसके बाद एक महिला बेहोश हो गई। जांच के बाद पुलिस ने हिरासत में लिये गये युवकों को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मोबाइल चोरी की घटना में क्षेत्रीय दुकानदारों की शिकायत पर गंजबासौदा, मध्य प्रदेश के दो नाबालिग समेत सात युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिये हिरासत में लिया था। मंगलवार को आरोपी युवकों के परिजन उनसे मिलने कोतवाली पहुंचे तो आरोप है कि मिलने नहीं दिया। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। पकड़े गये लोगोंसे न मिलने देने पर परिजनों ने हंगामा श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.