चोरी के शक में किशोर को नंगा कर पीटा, वीडियो वायरल होने पर 4 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र के पुलगामा में बिरयानी दुकानदार और उसके साथियों ने चोरी के शक में काम करने वाले 17 वर्षीय किशोर को बंधक बना लिया। उसे नंगा करके बेल्टों से पीटने के बाद गली में घुमाया भी गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। चौक थाने के दरोगा की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मंगलवार का है। चौक के चौबदारी निवासी बिरयानी दुकानदार मो. शाबान की दुकान में श्रावस्ती का किशोर काम करता था। पुलिस के अनुसार उसी दिन किशोर किसी काम से दुकान के बेसमेंट में गया था। इसी दौरान दुकानदार को सामान के गायब होने का शक हुआ। शाबान ने साथियों मो. रिजवान, जान मोहम्मद, इरशाद और एहतिशाम को बुलाया और किशोर को पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.