झांसी, फरवरी 28 -- चिरगांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव बिठरी में दबंगों ने चोरी के शक पर युवक को ट्रैक्टर से रस्सी से बांधकर पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बिठरी का रहने वाला रेशु राजपूत बेटा मोहर सिंह राजपूत दिल्ली में मजदूरी करता है। वह होली मनाने गांव आया था। आरोप है कि गांव के ही दबंग युवकों ने चोरी का शक जताते हुए उसे रस्सी से बांध दिया। ट्रैक्टर से बांधकर बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट भी की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। किसी तरह युवक को...