रायबरेली, अप्रैल 9 -- सिंहपुर। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे मोहनी मजरे बसंतपुर गांव में गुरुवार दोपहर भूसा रीपर द्वारा चोरी से बनाए जाने के विवाद में दबंगों द्वारा खेत के किसान पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित कमर आलम पुत्र मो. सैद ने आरोप लगाया कि सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे माधव मजरे सराय गोपी निवासी समीर पुत्र जागीर व सतीश प्रधान पुत्र अज्ञात पहले सोनालिका ट्रैक्टर व रीपर ट्रॉली से उसके खेत में चोरी से गेहूं का भूसा काटकर ले जा रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो सरिया, हॉकी, डंडा व लाठी से हमला कर दिया। हमले में कमर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहोशी की हालत में घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। शिवरतनगंज थाने के प्रभारी डीएस मिश्रा ने बताया कि मा...