मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर में चोरी की नीयत से घर में घुसने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले में आरोपित नथुनी सहनी व उसके पुत्र करण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मारपीट में घायल गृहस्वामी ब्रिजमोहन कुमार ने 15 मार्च को अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में ब्रिजमोहन ने कहा है कि 13 मार्च की रात उसके घर में चोरी की नीयत से करण व उसके साथी घर में घुस आए। उसके जागने पर उसके चार साथी भाग निकले। करण को घर में ही पकड़ा गया। करण उसके साथ मारपीट व धक्का देकर भाग गया। परिजनों के साथ जब इसकी शिकायत करने उसके घर पर गया तो मारपीट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.