कुशीनगर, जनवरी 8 -- नेबुआ नौरंगिया, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहा पर संचालित एक मोबाइल की दुकान में एक दिन पूर्व हुई भीषण चोरी के विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने एक घंटा दुकानों को बंद रखा। चौराहे पर चोरी की बढ़ती हुई घटनाओं पर अंकुश लगाने और शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर नौरंगिया व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध जताते हुए चौराहे पर जुलूस निकाला। दुकानदार नेबुआ नौरंगिया थाने में पहुंच कर थानाध्यक्ष को पत्रक सौंपते हुए शीघ्र खुलासा की मांग की। ऐसा न होने आंदोलन की चेतावनी दिया है। नौरंगिया निवासी रजनीश ओझा उर्फ लकी पुत्र नथुनी ओझा नौरंगिया तिराहा पर लकी मोबाइल केयर से सोमवार की रात 18 लाख रूपये की मोबाइलें चोरी होने से आक्रोशित दुकानदारों ने ग्राम प्रधान संतोष तिवारी के नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.