कौशाम्बी, जुलाई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव निवासी राजकरन ने बताया कि उसने अपने घर पर ही किराने की दुकान खोल रखी है। 28 जून की रात दुकान बंद कर दरवाजे के समीप चारपाई डालकर सो गया। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही रहने वाले सगे भाई विनोद कुमार व रमेश कुमार दुकान के दरवाजे का ताला तोड़ रहे थे।आहट होने पर पीड़ित की नींद खुली तो उसने आरोपी रमेश को पकड़ लिया। इस दौरान उसके भाई विनोद ने पीछे से सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। परिवार वालों ने लहुलुहान हालत में पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के बाद मंगलवार को उसने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...