गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- घर में काम करने वाले संविदाकर्मी ने वारदात की आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गयागाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।सिहानी गेट थानाक्षेत्र में महिला एसीपी के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाले संविदाकर्मी को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ने पर उसने एसीपी के पति पर चाकू से हमला कर दिया। एसीपी के पति ने जैसे-तैसे आरोपी से चाकू छीनकर खुद को बचाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।उपासना पांडेय वर्तमान में गाजियाबाद कमिश्नरेट में एसीपी कोतवाली के पद पर कार्यरत हैं। वह सिहानी गेट थाने के पीछे स्थित सरकारी आवास में रहती हैं। उनके पति अंशुल मिश्रा ने सिहानी गेट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ मार्च की सुबह करीब दस बजे उनकी पत्नी ड्यूटी पर चली गई थी, जबकि वह घर के एक कमरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.