मेरठ, अप्रैल 30 -- यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने चोरी के वाहनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर इन्हें जम्मू-कश्मीर में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने श्रीनगर निवासी सप्लायर समेत मेरठ के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। गिरोह से जुड़े दो आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। एक कार बरामद कर ली गई है और दूसरी कार को श्रीनगर में ट्रेस किया है। खुलासा हुआ कि आरटीओ का दलाल ही फर्जी कागजात तैयार करा रहा था और विभाग की असली मुहरों का इस्तेमाल कागज बनाने में हो रहा था। इसे लेकर जांच भी शुरू की गई है। आरटीओ ऑफिस के संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच शुरू की गई है। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और मेरठ से कारों को चोरी कर इनके फर्जी कागजात बनाने का खुलासा हुआ था। छानबीन करने पर पता चला कि इन वाहनों के नकल...