चोरी के लॉकेट और नगदी के साथ एक को दबोचा
बलिया, जुलाई 6 -- बलिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अगऊर निवासी संजय मिश्र को सोने के लॉकेट और नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद रेल पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। एसओ राजकपूर सिंह के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर चार के पश्चिमी छोर पर नव निर्मित बाउड्री वाल में लगे गेट के पास से आरोपी को पकड़ा गया। उनका कहना है कि आरोपी के पास से बरामद लॉकेट की कीमत करीब 71 सौ रुपये होने का अनुमान है। इसके साथ ही उसके पास से लगभग 36 सौ रुपये मिले हैं। इनमें से 35 सौ रुपये जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी पर पंजीकृत मुकदमा से जुड़ा हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने रेल पुलिस को बताया है कि वह ट्रेनो,प्लेटफार्मों आदि पर चोरी करता है। उसके खिलाफ बलिया जीआरपी में तीन तथा एक गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.