प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की जीआरपी ने चोरी के लैपटॉप के साथ बिहार के युवक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर के अनुसार बिहार के रोहतास जिले में रहने वाले निर्मल कुमार यादव को जंक्शन परिसर से पकड़ा गया। आरोपी के पास 60 हजार रुपये कीमत का चोरी का लैपटॉप बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि ट्रेन में यात्रा के समय करीब दो माह पहले उसने पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना 24 के नोदखली बहिरकुंज में रहने वाले मृन्मय कयाल का लैपटॉप चोरी किया था। इस मामले में पीड़ित यात्री की शिकयत पर केस दर्ज कर जीआरपी आरोपी की सर्विलांस की मदद से तलाश कर रही थी। यह भी पढ़ें- बिहार के आरोपी को चोरी के लैपटॉप के साथ जीआरपी ने पकड़ा आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक किशन कुमार, हेड कां...