चोरी के लेडीज पर्स के साथ उचक्का गिरफ्तार
गया, मई 21 -- गया जंक्शन पर गुरुवार को आरपीएफ टीम ने ट्रेन से महिला यात्री का पर्स चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 13051 अप नेताजी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी थी। इसी दौरान आरपीएफ टीम की नजर एसी-2 कोच से हरा-नीला झोला लेकर उतर रहे एक युवक पर पड़ी। पुलिस को देखकर वह भागने और छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने सो रही महिला यात्री का पर्स चोरी किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी ब्रजेश कुमार के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से महिला का पर्स, मोबाइल, 5020 रुपये नकद और कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया। बरामद सामान की कीमत करीब 44 हजार रुपये बताई गई है। मामले में जीआरपी गया थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.